उत्कृष्ट सेवा के लिए राजेश कुमार पांडे को मिली कैप्टन की उपाधि
सुल्तानपुर : तहसील बल्दीराय क्षेत्र के पूरे पंडित आचार्य निवासी राजेश कुमार पांडे को भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा के लिए कैप्टन पद से सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राजेश कुमार पांडे वर्तमान में 165 फील्ड रेजीमेंट, अहमदाबाद (गुजरात) में तैनात हैं।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सैन्य सेवा को देखते हुए उन्हें कैप्टन पद से विभूषित किया गया। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। लोगों ने राजेश कुमार पांडे को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।परिजनों ने कहा कि राजेश कुमार पांडे ने अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा से न केवल परिवार बल्कि पूरे बल्दीराय क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्रवासियों ने युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
रिपोर्टर : द्वारिका
No Previous Comments found.