पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने की जनसुनवाई, फरियादियों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
सुल्तानपुर : पुलिस अधीक्षक चारु निगम द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना।
जनसुनवाई के दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक चारु निगम ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों के संबंध में आवश्यक जानकारी लेते हुए प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए। साथ ही संबंधित थाना एवं क्षेत्र के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए कानून के अनुसार कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को समय से उचित कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.