कादीपुर विधायक राजेश गौतम स्थानीय बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंचे

दोस्तपुर- कादीपुर विधायक राजेश गौतम स्थानीय बाजार में व्यापारियों के बीच पहुंचे।विधायक राजेश गौतम ने बाजार में व्यापारियों से सीधे संवाद किया और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने खुद बाजार से हरी सब्जियां खरीदीं और स्थानीय दुकानदारों से बातचीत भी की।

विधायक ने कहा कि “यह हमारे घर का बाजार है और अपनों के बीच समय बिताकर असीम खुशी और संतुष्टि मिलती है।”

विधायक के इस सहज अंदाज को लेकर बाजार में मौजूद लोगों के बीच भी चर्चा रही। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं और स्थानीय बाजार से जुड़े विषयों को भी जाना।

कुल मिलाकर, विधायक का यह बाजार दौरा आम लोगों और व्यापारियों के बीच सीधे संवाद की तस्वीर पेश करता नजर आया।

 सुनीत श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.