योगी सरकार का बड़ा ऐलान: 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर,

सुलतानपुर - उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को लेकर खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय बुधवार को सुलतानपुर पहुंचे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं, खाद्य एवं रसद विभाग की उपलब्धियों और आम जनता के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त यात्रा खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पाण्डेय ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से बुजुर्ग महिलाएं तीर्थ यात्रा, धार्मिक स्थलों के दर्शन अथवा अपने दैनिक कार्यों के लिए प्रदेश में कहीं भी रोडवेज बसों से यात्रा कर सकेंगी। यात्रा के दौरान उम्र की पुष्टि के लिए आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी मान्य होगा।
सरकार की इस घोषणा से बुजुर्ग महिलाओं को यात्रा के दौरान आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर तीर्थ एवं धार्मिक यात्राओं पर जाने वाली महिलाओं के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित हो सकती है। योगी सरकार समाज के हर वर्ग के लिए कर रही काम मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है। सरकार की प्राथमिकता है कि गरीब, बुजुर्ग, महिलाएं, श्रमिक, किसान और जरूरतमंद परिवार सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हों। उन्होंने शिक्षा मित्रों के मानदेय से लेकर प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी तथा रसोइयों को साड़ी उपलब्ध कराने सहित सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का भी उल्लेख किया।

कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का दावा प्रेस वार्ता में खाद्य एवं रसद मंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में मजबूत कानून व्यवस्था के कारण उत्तर प्रदेश में अपराध में लगातार कमी आई है। मंत्री ने कहा कि किसी भी प्रदेश में उद्योग, व्यापार और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सुरक्षित वातावरण और मजबूत कानून व्यवस्था बेहद जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून व्यवस्था के क्षेत्र में प्रभावी कार्य किया है। करीब 17 करोड़ लोगों को मिल रहा मुफ्त खाद्यान्न खाद्य एवं रसद मंत्री ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की खाद्यान्न योजना के तहत उत्तर प्रदेश में लगभग 17 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस योजना में लाभार्थियों के साथ जाति, धर्म अथवा राजनीतिक दल के आधार पर किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पात्र लोगों तक खाद्यान्न पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। अन्नपूर्णा भवन और कोटेदारों के लाभांश में बढ़ोतरी
मंत्री ने खाद्य एवं रसद विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि अन्नपूर्णा भवन की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकारी राशन की दुकानों के कोटेदारों के लाभांश में भी बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार राशन वितरण व्यवस्था को अधिक सुविधाजनक, पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कदम उठा रही है। राशन की दुकानों पर बैठने के लिए कुर्सी और ठंडा पानी मंत्री मनोज पाण्डेय ने कहा कि आने वाले समय में राशन की दुकानों पर लाभार्थियों की सुविधा के लिए बैठने की कुर्सियां और पीने के लिए ठंडा पानी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा चुका है और जल्द ही यह व्यवस्था धरातल पर दिखाई देगी। इसके साथ ही राशन की दुकानों पर गुड़-पेठा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल लाभार्थियों को राशन उपलब्ध कराना नहीं,बल्कि राशन लेने पहुंचने वाले लोगों को बेहतर और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी है।

लाभार्थियों की सुविधा पर विशेष जोर मंत्री ने कहा कि योगी सरकार की योजनाओं का केंद्र आम नागरिक है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे और लाभार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विभागीय स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राशन वितरण व्यवस्था में सुविधाओं का विस्तार होने से बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य लाभार्थियों को विशेष राहत मिलेगी। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह की मौजूदगी रही। मंत्री ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सरकार की योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर भी जोर दिया। मंत्री ने कहा कि योगी सरकार विकास के साथ-साथ जनकल्याण को भी प्राथमिकता दे रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों

संवाददाता — दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.