विपरीत परिस्थितियों में भी समाज के लोगों की मदद करता है स्काउट गाइड: स्काउट प्रभारी

सुल्तानपुर :  लम्भुआ क्षेत्र में स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल परिसर में प्रधानाचार्य श्रीमती रेखा वर्मा के नेतृत्व में तथा जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह के निर्देश पर भारत स्काउट गाइड जिला संस्था सुलतानपुर द्वारा तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में अनुशासन तथा स्काउट नियमों का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट प्रभारी मृगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिविर में शामिल बच्चों को स्काउट गाइड के नियम,झंडा शिष्टाचार,प्रार्थना और टेंट लगाने समेत विषम परिस्थितियों में बगैर संसाधन के अपने कामों को करने का गुण सिखाया गया। स्काउट गाइड के प्रशिक्षक महेंद्र वर्मा ने बताया कि भारत स्काउट गाइड द्वारा समय-समय पर छात्रों तथा शिक्षकों के लिए विभिन्न जांच शिविर एवं प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर स्काउट गाइड विपरीत परिस्थितियों में भी अपने आप को संभालते हुए समाज के लोगों की मदद कर सकते हैं।
विद्यालय प्रबंधक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ रिंकू ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस स्काउट कार्यक्रम में जिला कमिश्नर स्काउट व चौकिया पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल दिनेश प्रताप सिंह, जिला सचिव एवं सर्वोदय इंटर कॉलेज  प्रिंसिपल गुलाब सिंह, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व प्रधान देवी सिंह, राजेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर :  वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.