डीएम इंद्रजीत सिंह ने किया प्रशासनिक फेरबदल, कई SDM के बदले कार्यक्षेत्र

सुल्तानपुर : जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। प्रशासनिक बदलाव के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार IAS अंशुल हिंदल को उपजिलाधिकारी लंभुआ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं विनीत कुमार को उपजिलाधिकारी कादीपुर का प्रभार सौंपा गया है।
इसके अलावा मंजुल मयंक को उपजिलाधिकारी न्यायिक, जयसिंहपुर बनाया गया है, जबकि संजय कुमार अग्रहरि को उपजिलाधिकारी न्यायिक, लंभुआ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं प्रीति जैन को अपर उपजिलाधिकारी सदर का प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासनिक स्तर पर हुए इस फेरबदल को जिले में राजस्व एवं प्रशासनिक कार्यों को और गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अधिकारियों के सामने शासन की प्राथमिकताओं, जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कराने की अहम जिम्मेदारी होगी।
जिलाधिकारी के इस प्रशासनिक फेरबदल से संबंधित तहसीलों में कामकाज की व्यवस्था में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकारियों से अपेक्षा की जा रही है कि वे अपने-अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालते हुए जनता से जुड़े मामलों के निस्तारण में तेजी लाएंगे।

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.