जयसिंहपुर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें
सुलतानपुर : जयसिंहपुर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। समाधान दिवस में बड़ी संख्या में उपस्थित फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत कीं।
पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता न बरती जाए तथा फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की गई। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से लोगों की समस्याओं का प्रभावी समाधान शासन की प्राथमिकता है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और संवेदनशीलता का विशेष ध्यान रखा जाए
संवाददाता : दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.