ब्राहिमपुर में अवैध लकड़ी भंडारण अड्डे पर वन विभाग का शिकंजा, लोड हो रहा ट्रक जब्त

सुल्तानपुर - बल्दीराय थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर में सड़क किनारे संचालित बताए जा रहे अवैध लकड़ी भंडारण अड्डे पर वन विभाग ने कार्रवाई की। बताया गया कि क्षेत्र के लोगों द्वारा कई बार प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) से शिकायत की गई थी, जिसका संज्ञान लेते हुए आज विभागीय टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी (रेंजर)  राजकुमार मौर्या एवं उप वन क्षेत्राधिकारी (डिप्टी रेंजर) बृजेश कुमार यादव अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और अड्डे पर लोड हो रहे एक ट्रक में रखी लकड़ी के संबंध में जानकारी मांगी। मौके पर मौजूद लोगों द्वारा लकड़ी का कोई वैध लेखा-जोखा प्रस्तुत न किए जाने पर वन विभाग ने ट्रक up 21et9201 को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय पहुंचाया। कार्रवाई की खबर से लकड़ी के कथित अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल मच गई। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा शिकायत का संज्ञान लेकर की गई कार्रवाई की सराहना की है। अब देखना यह है कि जांच में लकड़ी के स्रोत और अड्डे के संचालन से जुड़े किन तथ्यों का खुलासा होता है।

रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.