राजेश तिवारी बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट,सुल्तानपुर में हुआ जोरदार स्वागत
सुल्तानपुर - उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त मीडिया पैनलिस्ट एवं सुल्तानपुर कांग्रेस के सक्रिय वक्ता राजेश तिवारी के स्वागत को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजेश तिवारी का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि राजेश तिवारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया पैनलिस्ट की जिम्मेदारी मिलना सुल्तानपुर कांग्रेस के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राजेश तिवारी की सक्रियता, संगठनात्मक अनुभव और प्रभावी वक्तृत्व क्षमता का लाभ प्रदेश स्तर पर संगठन को मिलेगा तथा वह मीडिया के माध्यम से पार्टी की बात को मजबूती से रखने का कार्य करेंगे। जिलाध्यक्ष ने राजेश तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां मिलने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ता है और संगठन को नई ऊर्जा मिलती है। वहीं,शहर कांग्रेस अध्यक्ष शकील अंसारी ने भी राजेश तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने राजेश तिवारी के सफल कार्यकाल की कामना की।
स्वागत समारोह में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताते हुए जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की आवाज को मजबूती के साथ जनता के बीच पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस की रीति-नीति,सिद्धांत और विचारधारा को अपना आदर्श मानते हुए प्रदेश स्तर पर मीडिया के माध्यम से जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पक्ष मजबूती से रखने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से संगठन को और मजबूत किया जाएगा। समारोह के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजेश तिवारी का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वह प्रदेश स्तर पर मीडिया के माध्यम से संगठन की बात प्रभावी ढंग से रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुरेश चंद्र मिश्र,आरबी पांडेय,विनय त्रिपाठी,सुब्रत सिंह सनी,ममनून आलम, ओम प्रकाश दूबे,मोहित तिवारी,विजय पाल,रब्बन हाशमी,जनेश्वर उपाध्याय,सलाहुद्दीन हाशमी,अखंड मिश्रा,मोहम्मद अलीम,मोहम्मद अतीक,दीपक सोनी,सारिक अल्वी,जाकिर हसन,हाजी फिरोज अहमद, शीतला साहू,राजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.