कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

कादीपुर, सुलतानपुर। तहसील कादीपुर में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई करते हुए दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के समक्ष बड़ी संख्या में लोगों ने राजस्व, भूमि विवाद, पुलिस तथा अन्य विभागों से संबंधित अपनी शिकायतें प्रस्तुत कीं। डीएम और एसपी ने फरियादियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गंभीरता के साथ शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों में मौके पर जाकर जांच की आवश्यकता है, उनमें टीम भेजकर स्थलीय जांच कराई जाए। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान प्रशासन की ओर से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान का भरोसा दिलाया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस के माध्यम से प्रशासन ने आमजन की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका नियमानुसार समाधान कराने की प्रतिबद्धता दोहराई

संवाददाता — दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.