पर्ची से लेकर जांच तक मरीजों की भीड़
अखंडनगर - सुलतानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखंड नगर में मरीजों की काफी संख्या देखने को मिली। स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर मौके पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं,मरीजों को मिल रही सुविधाओं और विभिन्न जांच सेवाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान पर्ची बनवाने के लिए सैकड़ों मरीज कतार में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। पर्ची बनवाने के बाद मरीज चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए ओपीडी की ओर जाते दिखाई दिए। चिकित्सकीय परामर्श के बाद जिन मरीजों को जांच की आवश्यकता थी, उन्हें संबंधित जांच केंद्र पर भेजा गया। जांच के लिए पहुंचे मरीजों को भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। कई मरीज जांच होने तक कुर्सियों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल परिसर में मरीजों और तीमारदारों की लगातार आवाजाही बनी रही।
पर्ची से लेकर जांच तक मरीजों की भीड़
स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की प्रक्रिया पर्ची बनवाने से शुरू होकर चिकित्सकीय परामर्श, जांच और दवा लेने तक चलती दिखाई दी। पर्ची काउंटर पर मरीज कतार में खड़े रहे, जबकि ओपीडी में चिकित्सकों से परामर्श लेने के लिए भी मरीजों की आवाजाही बनी रही। जांच केंद्रों पर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते मरीज कुर्सियों पर बैठे नजर आए।
अधीक्षक सत्येंद्र सिंह की देखरेख में हुई बीपी जांच
स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान ब्लड प्रेशर यानी बीपी की जांच भी कराई गई। यह जांच सीएचसी अधीक्षक सत्येंद्र सिंह की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा की गई अधीक्षक सत्येंद्र सिंह ने बीमारियों से बचाव की दी जानकारी सीएचसी अधीक्षक सत्येंद्र सिंह ने विभिन्न बीमारियों से बचाव के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बुखार,सर्दी-जुकाम,खांसी,वायरल संक्रमण,उल्टी-दस्त तथा मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने स्वच्छ पानी पीने, पौष्टिक भोजन लेने, हाथों को साबुन से धोने और घर के आसपास पानी जमा न होने देने की बात कही। बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर समय से चिकित्सकीय परामर्श लेने तथा बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा का सेवन न करने की सलाह दी गई।
गर्भवती महिलाओं की जांच पर विशेष ध्यान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एएनसी के तहत 55 गर्भवती महिलाओं की जांच दर्ज की गई। गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर जांच कराने, चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवाएं लेने, पौष्टिक आहार का सेवन करने तथा स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी को नजरअंदाज न करने की सलाह दी जा रही है।
दंत चिकित्सा की भी सुविधा
दंत चिकित्सक डॉ. गोविंद द्वारा मरीजों को दांतों और मुंह की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नियमित रूप से दांतों की सफाई रखने और समस्या होने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की बात कही गई। वहीं डॉ.सुधीर कुमार बरनवाल ने मरीजों को समय पर जांच और उपचार कराने तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार ही दवाओं का सेवन करने की सलाह दी।
सरकारी दवाएं स्वास्थ्य केंद्र के अंदर से देने की जानकारी
दवा वितरण व्यवस्था की भी जानकारी ली गई। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सीएचसी में उपलब्ध सरकारी दवाएं मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र के अंदर से ही दी जा रही हैं। विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के आंकड़े
सीएचसी अखंड नगर के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार ओपीडी में 290 मरीज, एक्स-रे में 16, डेंटल में 9, लैब में 89 और एएनसी में 55 गर्भवती महिलाओं की सेवाएं दर्ज की गईं। निरीक्षण के दौरान पर्ची व्यवस्था,मरीजों की कतार,ओपीडी,जांच के लिए प्रतीक्षा,बैठने की व्यवस्था,बीपी जांच,एक्स-रे, डेंटल, लैब,गर्भवती महिलाओं की एएनसी और दवा वितरण सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली गई। सीएचसी परिसर में मरीजों की लगातार आवाजाही और जांच के लिए प्रतीक्षा करते मरीजों की स्थिति से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की मांग का भी पता चलता रहा। अधीक्षक सत्येंद्र सिंह सहित चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.