कादीपुर खुर्द में घर में घुसकर महिला और बेटे से मारपीट का आरोप मुकदमा दर्ज पुलिस कर रही पूरी छानबीन
कादीपुर, सुलतानपुर। थाना कादीपुर क्षेत्र के ग्राम कादीपुर खुर्द पूरे मिश्रान में महिला और उसके बेटे के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने थाना कादीपुर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पीड़िता श्यामा पत्नी राम अछैवर निवासी कादीपुर खुर्द ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 20 सितंबर 2026 की रात करीब 8 बजे वह अपने बेटे सुभाष के साथ घर के दरवाजे के पास बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही रामनारायण, गुरुनारायण और सत्यनारायण पुत्रगण राम प्रहलाद मिश्रा कथित रूप से एकराय होकर लाठी-डंडे लेकर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए सुभाष के साथ मारपीट करने लगे।
तहरीर के अनुसार, सुभाष जान बचाने के लिए घर के आंगन में भागा तो आरोपी कथित रूप से उसके पीछे घर के अंदर घुस गए और उसके साथ मारपीट जारी रखी। बेटे को बचाने के लिए श्यामा आगे आईं तो उनके साथ भी कथित रूप से मारपीट की गई। इस दौरान उनके बाएं हाथ की कोहनी में चोट लगने की बात कही गई है। घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर महिला और उसके बेटे को बचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी भी देकर चले गए।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाना कादीपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस की ओर से पीड़ित पक्ष का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, ताकि चोटों का चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक अभिलेख तैयार किया जा सके।
थाना प्रभारी ने दी मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मामले को लेकर मीडिया ने थाना कादीपुर के प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र विक्रम सिंह से जानकारी ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों, दोनों पक्षों के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट और उपलब्ध साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की पूरी छानबीन में जुटी है और घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है
संवाददाता - दिनेश सिंह अग्निवंशी
No Previous Comments found.