सरावां गोलीकांड में राजन को गोली, गांव में दहशत; एसपी विनीत जायसवाल ने चार पुलिस टीमें गठित कीं

सुलतानपुर :  थाना अखंडनगर क्षेत्र के सरावां गांव में बुधवार शाम करीब 5:45 बजे गोलीकांड की घटना से हड़कंप मच गया। अलीपुर बाजार से अपनी पत्नी करिश्मा के साथ स्कूटी से घर लौट रहे 28 वर्षीय राजन पुत्र रामस्वारथ को पंचायत भवन के पास गोली मारकर घायल किए जाने का आरोप है पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में इशरावती पत्नी रामलखन निवासी ग्राम सरावां, पोस्ट अलीपुर सरावां ने आरोप लगाया कि पंचायत भवन के पास चंदन पुत्र पन्नेलाल अपने एक साथी के साथ मौजूद था। आरोप है कि चंदन ने राजन की स्कूटी रोककर तमंचे से गोली चला दी, जिससे राजन घायल हो गया। चंदन के साथी पर करिश्मा के साथ मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया है फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों लोग जान-माल की धमकी देते हुए भाग गए। करिश्मा ने फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन राजन को निजी साधन से सीएचसी अखंडनगर लेकर पहुंचे। चिकित्सक डॉ. अभय चौरसिया ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए राजन को लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

प्रार्थना पत्र में शुभम शुक्ल पर राजन को गोली मरवाने का आरोप भी लगाया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि पुलिस जांच के बाद होगी।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने भी घटनास्थल की जांच की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने घायल राजन से घटना की जानकारी ली। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। चारों पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस घटना के कारणों, आरोपियों की भूमिका और वारदात में शामिल अन्य लोगों के संबंध में जांच कर रही है। शिकायत में आगामी ग्राम पंचायत चुनाव से जुड़े विवाद का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। गोलीकांड के बाद सरावां गांव में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के स्तर से लगातार निगरानी की जा रही है

रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.