कादीपुर विधायक राजेश गौतम की मौजूदगी में अखंडनगर में सेवा संकल्प अभियान, आंगनबाड़ी कार्यक्रम में लाभार्थियों से किया संवाद
अखंडनगर : माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के संकल्प के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बाल विकास परियोजना अखंडनगर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कादीपुर विधायक राजेश गौतम ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े लाभार्थियों, अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। विधायक राजेश गौतम ने आंगनबाड़ी अभिभावक बैठक में शामिल होकर लाभार्थियों से संवाद किया और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं समुचित विकास से संबंधित विषयों पर जानकारी ली।
उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और विकास के लिए संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार बेहद महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और माताओं तक पोषण एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम में पोषणयुक्त व्यंजनों की रेसिपी का प्रदर्शन किया गया। इसमें स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्री से तैयार किए जाने वाले व्यंजनों के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही हेल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान बाल विकास एवं पोषण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, अभिभावकों और लाभार्थियों ने सहभागिता की। उपस्थित लोगों को बच्चों के पोषण, स्वच्छता, स्वास्थ्य और नियमित देखभाल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा बच्चों एवं परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया—
“जिसने जीवन संवारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा।
रिपोर्टर : दिनेश सिंह अग्निवंशी

No Previous Comments found.