अखिलेश यादव की गिरफ्तारी से गरमाई लम्भुआ की सियासत,सपाइयों ने तहसील में किया धरना-प्रदर्शन

सुल्तानपुर : लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने दोहरे प्रदर्शन से सियासी पारा बढ़ा दिया। विधानसभा अध्यक्ष सतपाल यादव के नेतृत्व में सपाई मेला वाल बाग से लम्भुआ तहसील तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट करते हुए पहुंचे। एसआईआर में लाखों वोट काटे जाने और वोटिंग में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।

इसी बीच दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही लम्भुआ तहसील परिसर में मौजूद सभी सपाई धरने पर बैठ गए। अखिलेश यादव की रिहाई तक धरना प्रदर्शन चलता रहा और सरकार व मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई,एवं पीएम का पुतला भी फूंका।
रिहाई की खबर के बाद धरना समाप्त कर सपा नेताओं ने एसडीएम लम्भुआ अंशुल हिंदल को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिला महासचिव सलाउद्दीन सिद्दीकी,लम्भुआ से दावेदार वरिष्ठ सपा नेता जितेंद्र वर्मा उर्फ बाजीगर वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष पृथ्वीपाल यादव, अतेंद्र जायसवाल, पप्पू यादव कोइरीपुर, युवा नेता भजन यादव, मुलायम यादव, शिवमोहन यादव,हरीश यादव,वंशराज यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.