चांदा के मरछा देवाढ़ में रामलीला का शुभारंभ, 26 साल से कायम परंपरा; नई पीढ़ी को मिल रही प्रेरणा
सुल्तानपुर : जनपद के चांदा अंतर्गत स्थित मरछा में विगत 25 वर्षों से भगवान श्री राम के उत्तम चरित्र पर आधारित रामलीला का आयोजन किया जा रहा है रामलीला समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग आते हैं इस मंचन का मुख्य उद्देश्य भगवान राम के आदर्शों और उनके उत्तम चरित्र के बारे में लोगों को जागरूक करना.कलाकार भगवान राम लक्ष्मण माता सीता और रामायण की प्रमुख घटनाओं का संजीव चित्रण करते हैं मान्यता है कि उनके चरित्र की कल्पना मात्र से ही लोगों का उद्धार संभव है यह आयोजन हमारे सनातन संस्कृति और प्राचीन आदर्श को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है इसका लक्ष्य युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों की सभ्यता और उनके योगदान से परिचित कराना है मंचन में गीत गायन और संवाद के माध्यम से राम-रावण युद्ध सहित रामायण के विभिन्न प्रसंग का वर्णन किया जाता है उत्तर भारत में दशहरे के दौरान रामलीला का आयोजन एक व्यापक परंपरा है कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक पंडित राम पूजन मिश्रा.अध्यक्ष विष्णु चंद्र मिश्रा. प्रबंधक रमेश कुमार उपाध्याय कोटेदार. कोषाध्यक्ष चंद्रमणि सिंह. मंच प्रभारी राम आशीष मिश्रा.उपाध्यक्ष भूपेंद्र ओझा. संचालन पंडित विजयनाथ मिश्रा एवं समस्त ग्रामवासी के सानिध्य में यह सफल रामलीला का आयोजन किया जाता है इस वर्ष 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक रामलीला का आयोजन किया किया गया है। जिसमें तमाम कलाकार एवं पदाधिकारी भी भाग लेते हैं।
रिपोर्टर : डी.के मिश्र

No Previous Comments found.