दुर्गा पूजा के मद्देनजर वलीपुर बाजार में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा
बल्दीराय - सुल्तानपुर दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर बल्दीराय पुलिस ने वलीपुर बाजार में फ्लैग मार्च किया। सीओ बल्दीराय आशुतोष कुमार एवं थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीएसी और थाने की पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में भ्रमण किया। इस दौरान वलीपुर चौकी इंचार्ज ज्ञानेश दुबे, हेड कांस्टेबल अभिषेक सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.