लम्भुआ में शिक्षकों ने फिर जताया भरोसा,रणवीर सिंह 7वीं बार बने अध्यक्ष

सुल्तानपुर/लंभुआ : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा लम्भुआ के त्रैवार्षिक अधिवेशन में रणवीर सिंह सातवीं बार निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष निर्वाचित हुए। ओमप्रकाश कनौजिया को पहली बार ब्लॉक मंत्री की जिम्मेदारी मिली। दोनों के निर्विरोध निर्वाचन से शिक्षकों में उत्साह रहा।

उच्च प्राथमिक विद्यालय लम्भुआ के प्रांगण में अधिवेशन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। निर्वाचन पर्यवेक्षक राजीव मिश्रा तथा मतदान अधिकारी श्रीपाल यादव और अरविन्द दूबे ने प्रक्रिया प्रारंभ कराई।
विकास क्षेत्र लम्भुआ के 556 शिक्षकों ने संघ की सदस्यता ग्रहण की है। सर्वसम्मति से रणवीर सिंह और ओमप्रकाश कनौजिया को निर्वाचित घोषित किया गया।
रणवीर सिंह का सातवीं बार अध्यक्ष बनना शिक्षकों के विश्वास को दर्शाता है। कनौजिया के मंत्री बनने से संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर समाजसेवी पूर्व प्रधान देवी सिंह,राम उजागिर शुक्ला,शिक्षक द्वारिका प्रसाद यादव, विजय सिंह, प्रमोद मिश्रा, डॉ सुनील सिंह, राधे श्याम यादव, अशोक सिंह, मनीष सिंह, दिग्विजय सिंह, सुरेंद्र यादव, बरकत उल्ला, जितेन्द्र त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, प्रभा सिंह, प्रतिभा पाठक, गीता मिश्रा एवं डॉ रामसागर गुप्ता सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.