1995 से सेवा में जुटी नवयुवक दल संस्था, ‘मां की रसोई’ से हो रहा भव्य प्रसाद वितरण
सुल्तानपुर : सन् 1989 में स्थापित 'नवयुवक दल समाज सेवी संस्था' पिछले तीन दशकों से अधिक समय से समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रही है। संस्था द्वारा वर्ष भर रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, खोया-पाया शिविर और कड़ाके की सर्दियों में जरूरतमंदों को कंबल वितरण जैसे अनेक पुनीत सामाजिक कार्य किए जाते हैं।
सामाजिक कार्यों के साथ-साथ धार्मिक आयोजनों में भी संस्था का विशेष योगदान रहा है। वर्ष 1995 से अनवरत दुर्गापूजा महोत्सव के पावन अवसर पर संस्था द्वारा 'मां की रसोई' के माध्यम से विशाल प्रसाद वितरण का आयोजन किया जा रहा है। यह सेवा कार्य दशहरा से प्रारंभ होकर प्रतिमा विसर्जन तक निरंतर चलता है। प्रतिदिन कन्या पूजन के पश्चात भंडारे का प्रारंभ किया जाता है कोई विशिष्ट अतिथि रहता है कन्याओं को गिफ्ट भी दिया जाता है। 'मां की रसोई' का विशेष आकर्षण यह है कि यहां श्रद्धालुओं को प्रतिदिन नए-नए व्यंजनों—जैसे छोला-भटूरा, मिर्च पनीर आदि—का स्वादिष्ट प्रसाद वितरित किया जाता है।
संस्था के इन सेवा कार्यों को सफल बनाने और जन-जन तक पहुंचाने में संस्थापक विजय प्रधान, प्रबंधक ज्ञान प्रकाश जायसवाल, अध्यक्ष एडवोकेट आशीष तिवारी एवं महामंत्री सुनील द्विवेदी का विशेष मार्गदर्शन रहता है। साथ ही कोषाध्यक्ष राकेश जायसवाल, संगठन सचिव विपिन सिंह तथा उपाध्यक्ष जतिन साहू, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य कृष्णा पटवा राम नरेश सोनकर, के. दिनेश, जय प्रकाश मिश्रा, संतोष जायसवाल, राहुल जायसवाल, अम्बेश बरनवाल, शीतला जायसवाल और रमेश कसौधन सहित समस्त सदस्यों के सक्रिय सहयोग से संस्था निरंतर समाज सेवा के पथ पर अग्रसर है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.