पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, वरिष्ठ पत्रकार की दर्दनाक मौत
दोस्तपुर/सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के सड़क किनारे खड़ी कार में पीछे से अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में आजमगढ़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला संरक्षक रघुवंश मणि त्रिपाठी (53) की मौत हो गई।हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।हलियापुर थाना क्षेत्र के डेहरियावा गांव के पास माइलस्टोन 89 पर हादसा उस समय हुआ,जब त्रिपाठी बेटी और नवजात को देखने लखनऊ जा रहे थे।रास्ते में झपकी आने पर उन्होंने कार किनारे रोक दी थी। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उन्हें अस्पताल ले गई,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पत्रकार की मौत से पत्रकारिता और शिक्षा जगत में शोक की लहर।
रिपोर्टर : सुनीत श्रीवास्तव

No Previous Comments found.