सिंघनी अमृत गार्डेन में हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी,ऊषा सिंह शिवकुमार सिंह के आयोजन की रही चर्चा
सुल्तानपुर : क्षेत्र के सिंघनी अमृत गार्डेन में श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा।विश्वविख्यात कथावाचक राजन जी महाराज की अमृतवाणी सुनने के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे।भीड़ के आगे विशाल पंडाल छोटा पड़ गया।अंदर जगह नहीं मिलने पर श्रद्धालु बाहर सड़क तक खड़े होकर कथा सुनते नजर आए।खराब मौसम भी भक्तों की आस्था को डिगा नहीं सका। जय श्री सीताराम के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।कथा में उमड़ी भारी भीड़ राजन जी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का प्रमाण बनी। वहीं,आयोजन की भव्यता और लोगों की भागीदारी के बीच आयोजक भाजपा नेत्री एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह तथा बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह की भी चर्चा रही।कथा के दौरान राजन जी महाराज ने कहा कि धन-संपत्ति सांसारिक जरूरतें पूरी कर सकती है,लेकिन वास्तविक सुख और आत्मिक शांति प्रभु भक्ति,सेवा और सद्कर्मों से प्राप्त होती है।मनुष्य को भौतिक संपदा के साथ आध्यात्मिक संपदा भी अर्जित करनी चाहिए।उन्होंने भगवान विष्णु की लीला और प्रभु श्रीराम के जन्म प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया।कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा के दौरान आयोजक शिवकुमार सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने परिवार सहित भगवान श्रीराम का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर आरती उतारी।इस अवसर पर केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल के विहिप धर्माचार्य अखिलेश्वर दास, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरि, पूर्व भाजपा जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि,पूर्व मंत्री सुरभि शुक्ला, भाजपा नेता अजय जायसवाल,भाजपा नेता रूपेश सिंह,डॉ.सीता शरण त्रिपाठी, आर पी शुक्ला , अजय राय , राजेंद्र मिश्रा, प्रदीप सिंह, गीतांजलि सिंह, दीपांजलि सिंह, हर्ष सिंह,मंण्डल अध्यक्ष विशाल जयसवाल , महा मंत्री अमन वर्मा , नारेन्द्र अग्रहरि , जर्नादन दूबे , प्रदीप पान्डेय , शिव पाल अग्रहरि , दिनेश जयसवाल , मोनू तिवारी , राम करन मिश्र , संजय मिश्र , तारकेश्वर सिंह, राघवेंद्र शुक्ला, पुष्पा सिंह, शिव पाल अग्रहरि , राजेश दुबे, रमाकांत अग्रहरि, जिला पंचायत सदस्य राम शंकर यादव, प्रियव्रत शुक्ला, मनीष शुक्ला,डॉ.अवधेश त्रिपाठी, बीडीओ विमलेश चंद्र त्रिवेदी, मनोज यादव, अरविंद सिंह बबलू और हरिभान सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.