राम नाम की लूट मची है लूट सके तो लूट लो - राजन जी महराज
सुल्तानपुर - बल्दीराय ब्लॉक के सिंहनी स्थित अमृत गार्डन में चल रही श्रीराम कथा के चौथे दिन सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब इस प्रकार से उमड़ पड़ा की पूरा पंडाल भर गया। यही नही अगली पंथ में बैठकर कथा सुनने के लिए लोग इस तरह आतुर हो रहे हैं कि 12:00 से ही पंडाल में पहुंचकर लोग बैठ जाते हैं।अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक राजन जी महाराज की अमृत वाणी सुनने के लिए हजारों की संख्या में श्रोता महराज के दर्शन को आतुर रहते है।ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने सपरिवार व्यासपीठ का विधिवत पूजन कर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी महाराज से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।कथा के दौरान राजन जी महाराज ने महाराजा दशरथ के प्रजा-प्रेम,भगवान श्रीराम सहित चारों भाइयों के नामकरण और भगवान विष्णु-वृंदा-जालंधर के पौराणिक प्रसंगों का वर्णन किया।महराज जी ने कहा कि धन-दौलत ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। सद्कर्म, परोपकार और प्रभु भक्ति ही जीवन को सार्थक बनाते हैं।महाराज के लोकप्रिय भजन 'राजा जी खजानवां दे दा' पर श्रद्धालु नाचने-झूमने लगे।जय श्री सीताराम के जयघोष से पूरा पंडाल राममय हो गया । आगे उन्होने कहा कि रामनाम की लूट मची है लूट सके तो लूट लो श्रीराम जी जगत के माता पिता है। वे सब को सुख दे रहे है। अगे श्री महराज ने कहा की भगवान शंकर जी कहते है जो भगवान श्री राम के चरण मे रहता है उसे सब सुख मिलता है। श्री महराज ने कहा कि मानस है। अमृत की धारा इसको पीता है। संसारा
भजन के माध्यम से उपस्थित लोगों को कथा का अमृत रस पिलाते हुए महराज ने कहा कि राम नाम भज प्यारे नही पछताएगा। आगे उन्होंने यह भी कहा कि आज यह भी देखा जा रहा है कि माता-पिता परिवार वी धर्म के प्रति आस्था विश्वास कम हो रहा है इसके लिए । हम सब स्वयं जिम्मेदार हैं आज छोटे-छोटे बच्चों को लोग हॉस्टल में भेज दे रहे हैं उनकी फरवरी माता के द्वारा नहीं हो पा रही है इस कारण से बच्चों में माता के प्रति इसने काम होता जा रहा है। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद रामाराव,विधायक राज बाबू उपाध्याय, भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास शुक्ला,पूर्व भाजपा जिला मंत्री मुकेश अग्रहरी, प्रधान अमन सोनी, पूर्व प्रधान महेश जयसवाल , प्रधान राजेश दूबे , प्रधान जय प्रकाश मिश्र , भाजपा मण्डल महामंत्री अमन वर्मा नरेन्द्र अग्रहरि , घनश्याम तिवारी , मिस्त्री रामलाल वर्मा ,राहुल वर्मा, गीतांजलि सिंह,अभिराज सिंह,दीपांजलि सिंह, हर्ष सिंह, जिला पंचायत सदस्य रामशंकर यादव, वरिष्ठ पत्रकार प्रभात सिंह, पूर्व प्रधान किरन सिंह हलियापुर,आर पी शुक्ला,श्याम प्रति ,बाबा योगराज , प्रधान प्रतिनिधि बृजेंद्र तिवारी बहादुर,भाजपा नेता अवधेश दूबे, एडीओ पंचायत दयावंत सिंह और मनोज यादव,ठेकेदार वेद अग्रहरि,अरविंद सिंह बबलू,ठेकेदार अभिमन्यु मिश्र,राम कृष्ण शुक्ला,ठेकेदार तौसीफ खान,बीरेन्द्र कुमार मिश्र ,मनोज मिश्र ,सहित हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।
रिपोर्टर - जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.