श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

वल्दीराय/सुल्तानपुर : तहसील क्षेत्र बल्दीराय के ग्राम सभा वडनपुर स्थित पूरे पंडित आचार्य में श्री दुर्गा प्रसाद पांडेय के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास लक्ष्मीकांत शरण जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का मनोहारी प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

अयोध्या धाम से पधारे 
कथाव्यास लक्ष्मी कांत शरण जी ने उद्धव-गोपी संवाद का वर्णन करते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने उद्धव को गोपियों के पास ज्ञान का संदेश देकर भेजा था। उद्धव ने गोपियों को ज्ञान और योग का उपदेश दिया, लेकिन गोपियों की अनन्य कृष्ण भक्ति के सामने ज्ञान भी नतमस्तक हो गया। गोपियों का प्रेम यह संदेश देता है कि सच्ची भक्ति में समर्पण और निष्ठा सर्वोपरि है।

वहीं भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कथा स्थल पर विवाह उत्सव का वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का आनंद लिया।

इस अवसर पर बैकुंठ तिवारी, शिवप्रसाद पांडेय, हरिप्रसाद पांडेय, कालीचरण शुक्ल, सुरेश मिश्रा, दीपक सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

रिपोर्टर : द्वारिका प्रसाद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.