आयोजन समिति को दी 11 हजार रुपये की सहयोग राशि, आयोजकों ने माला व अंगवस्त्र भेंटकर किया अभिनंदन

सुल्तानपुर : सुल्तानपुर जनपद की 190 विधानसभा क्षेत्र लंभुआ के अंतर्गत मिश्रपुर पुरैना में आयोजित राष्ट्रीय एकता विराट दंगल प्रतियोगिता में बसपा प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह अपने बड़े भाई विनोद कुमार सिंह के साथ पहुंचे। 

अखाड़े में पहुंचने पर आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं प्रधान प्रतिनिधि राम जियावन विश्वकर्मा ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
​ अखाड़े में पहुंचकर बीएसपी प्रत्याशी शैलेंद्र कुमार सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाया और कुश्ती मुकाबलों की विधिवत शुरुआत कराई। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण अंचल की पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिताएं छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूत करने का माध्यम हो 

प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों का बड़ी संख्या में मौजूद क्षेत्रीय दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में नन्हे सिंह चौहान सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

पारंपरिक खेलों के इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी रही, जहाँ स्थानीय स्तर पर कुश्ती के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला।

रिपोर्टर : वाजिद हुसैन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.