शादी का झांसा देकर छात्रा के शोषण का आरोप, कोचिंग संचालक व सभासद प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज

सुल्तानपुर/लंभुआ : शिक्षा के मंदिर में गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का गंभीर मामला लंभुआ थाना क्षेत्र में सामने आया है। एक दलित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने कोचिंग संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। पीड़िता ने आरोपी पर नाबालिग अवस्था से छेड़छाड़, शारीरिक शोषण, शादी का झांसा देने और ब्लैकमेल करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2019 में कोचिंग सेंटर में पढ़ाई के दौरान आरोपी हरिओम अग्रहरि निवासी लम्भुआ ने उसके साथ गलत हरकतें शुरू कीं। विरोध करने पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर उसका लगातार शोषण किया गया और आपत्तिजनक तस्वीरों के माध्यम से भी उसे धमकाया गया।
मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस की जांच शुरू हो गई है। अब सभी की निगाहें पुलिस की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं। वहीं आरोपी युवक सभासद प्रतिनिधि एवं लम्भुआ कस्बे के एक इंटर कॉलेज में पढ़ाने का कार्य करता है।

संवाददाता : वाजिद हुसैन 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.