बल्दीराय क्षेत्र ककरहवा में नाले में मिला 10 दिन पुराना महिला का शव,इलाके में सनसनी
सुल्तानपुर : बल्दीराय थाना क्षेत्र के सोनबरसा मजरे ककरहवा नाले में लगभग 10 दिन पुराना अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने नाले में शव तैरता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बल्दीराय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से निकालने में जुट गई।
शव काफी पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.