लकड़ियों के बोटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
सुल्तानपुर : अखण्डनगर थाना क्षेत्र के देवनगर बाजार में गुरुवार रात लकड़ियों के बोटों से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।ट्रक अखण्डनगर से शाहगंज जा रहा था। गनीमत रही कि ट्रक किसी दुकान में नहीं घुसा। चालक और खलासी सुरक्षित बच गए।स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाला।हादसे के बाद सड़क की पटरी पर लकड़ियां बिखर गईं।शुक्रवार सुबह तक ट्रक और लकड़ियां नहीं हटाई जा सकी थीं,जिससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.