बल्दीराय के नवागत बीईओ अरविंद कुमार ने संभाली कमान,शिक्षक संघ ने किया जोरदार स्वागत
सुल्तानपुर : बल्दीराय के बेसिक शिक्षा विभाग को नया नेतृत्व मिल गया है।नवागत खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने सोमवार को बीआरसी बल्दीराय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। उनके आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई ने अध्यक्ष राज बख्श मौर्य के नेतृत्व में गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंटकर नवागत बीईओ का अभिनंदन किया।कार्यभार ग्रहण करने के बाद हुई शिष्टाचार भेंट में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने,विद्यालयों के भौतिक परिवेश को बेहतर बनाने और शिक्षकों की लंबित समस्याओं के त्वरित निस्तारण का मुद्दा प्रमुखता से उठा।शिक्षक प्रतिनिधियों ने शिक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए संगठन की ओर से सहयोग का भरोसा दिया।नवागत बीईओ अरविंद कुमार ने कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा,विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करना प्राथमिकता रहेगी।इसके लिए विभागीय अधिकारियों और शिक्षक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।इस मौके पर ब्लॉक मंत्री स्वामीनाथ, अवधेश तिवारी, चंद्रपाल पाठक, वीरेंद्र कुमार यादव, ऋषिराज, सुदीप कुमार सिंह, राजकुमार, विष्णु दत्त पांडेय, महेश कुमार, रामबरन, सीमा यादव, दीपिका यादव, राममूर्ति गुप्ता, रमाशंकर मिश्रा, रोहित रमण यादव और कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
रिपोर्टर : जगन्नाथ मिश्र

No Previous Comments found.