सीएचसी लम्भुआ में वाहन चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा

लम्भुआ, सुल्तानपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लम्भुआ परिसर में वाहन चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। युवक दूसरे व्यक्ति की गाड़ी में अपनी चाबी लगाकर उसे स्टार्ट करने और लेकर भागने की कोशिश कर रहा था। युवक की संदिग्ध हरकत देखकर वहां मौजूद लोगों को शक हुआ और उन्होंने उसे पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक की मौके पर अपनी कोई गाड़ी भी मौजूद नहीं थी। वह दूसरे की गाड़ी को अपनी चाबी से खोलकर ले जाने की फिराक में था। मामला सामने आते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान आक्रोशित लोगों ने युवक की पिटाई भी की।

रिपोर्टर :  दिनेश सिंह अग्निवंशी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.