रोजगार का बड़ा अवसर: श्री विश्वनाथ संस्थान के छात्रों का 'Geekay Wires' में चयन, 156 विद्यार्थियों ने लिया भाग

सुलतानपुर: श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तहत संचालित श्री विश्वनाथ पी०जी० कॉलेज और आईटीआई कलान, सुलतानपुर में विद्यार्थियों के लिए एक भव्य कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में प्रतिष्ठित कंपनी 'Geekay Wires Ltd. Kandoi Group, Medak District Telangana' ने हिस्सा लिया और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए।

156 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

इस कैंपस प्लेसमेंट अभियान में बीएससी (B.Sc), आईटीआई (ITI), पॉलिटेक्निक और बीटेक (B.Tech) उत्तीर्ण कुल 156 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। संस्थान की ओर से आयोजित इस ड्राइव का मुख्य उद्देश्य तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे युवाओं को सीधे उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराना और उनके कौशल को निखारना रहा।

"तकनीक का हुनर, रोजगार की राह"—प्रबंधक का संदेश

संस्थान के प्रबंधक श्री भोलानाथ सिंह ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, "तकनीक का हुनर, रोजगार की राह, आत्मनिर्भर युवा, विकसित भारत की चाह। सीखें, कौशल बढ़ाएं और आगे बढ़ें—सफलता आपके कदम चूमेगी।" वहीं, संस्थान के प्रबन्ध निदेशक ने कहा कि कौशल ही पहचान है और तकनीकी शिक्षा से ही आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में गणमान्य हस्तियों की मौजूदगी

इस अवसर पर श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंधक श्री शशि प्रकाश सिंह, संस्थान के प्रबन्ध निदेशक डॉ० वेद प्रकाश सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी (अयोध्या मण्डल) श्री एच० एन० शुक्ला, प्रशासनिक अधिकारी डॉ० अतुल कुमार सिंह, श्री विश्वनाथ पी०जी० कॉलेज के प्राचार्य डॉ० मनोज कुमार सिंह, आईटीआई प्रधानाचार्य ई० वैभव प्रताप सिंह तथा कंपनी प्रतिनिधि सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.