अभी से पीना शुरू कर दें इस बीज का पानी, गर्मियों में नहीं लगेगी लू, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

गर्मियों की शुरुआत होते ही तेज धूप, बढ़ता तापमान और गर्म हवाएं लोगों की सेहत पर असर डालने लगती हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी लू लगना, डिहाइड्रेशन और कमजोरी जैसी समस्याओं की होती है। खासकर दोपहर के समय बाहर निकलने वाले लोगों को गर्मी का असर ज्यादा झेलना पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि इस मौसम में खान-पान पर खास ध्यान दिया जाए, ताकि शरीर को अंदर से ठंडक मिल सके और सेहत भी ठीक बनी रहे।

अभी से पीना शुरू कर दें इस बीज का पानी, गर्मियों में नहीं लगेगी लू, इम्यूनिटी भी होगी बूस्ट

दरअसल, गर्मियों में शरीर से पसीने के जरिए पानी और जरूरी मिनरल्स तेजी से बाहर निकलते हैं। अगर समय पर इनकी भरपाई न की जाए तो थकान, चक्कर, सिरदर्द और लू लगने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए इस मौसम में ऐसे नेचुरल और पौष्टिक खाद्य पदार्थों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है, जो शरीर को ठंडा रखने के साथ इम्यूनिटी को भी सपोर्ट करें।इसी कड़ी में एक खास बीज का सेवन गर्मियों में काफी फायदेमंद माना जाता है। हम बात कर रहे हैं Sabja Seeds की, जिन्हें तुलसी के बीज या फालूदा सीड्स भी कहा जाता है। इन बीजों की तासीर ठंडी होती है और ये कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। छोटे-छोटे दिखने वाले ये बीज गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के साथ कई स्वास्थ्य लाभ भी देते हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर

सब्जा सीड्स को पोषण का अच्छा स्रोत माना जाता है। इनमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। इसके अलावा इनमें प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, हेल्दी फैट और कार्बोहाइड्रेट भी होते हैं। कम कैलोरी होने की वजह से ये वजन बढ़ाने का खतरा भी कम करते हैं। साथ ही इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और कई जरूरी मिनरल्स भी मौजूद होते हैं।

एक्सपर्ट की राय

आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, सब्जा सीड्स गर्मियों में सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन शरीर को ठंडक देने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही यह पाचन को बेहतर बनाने और वजन नियंत्रित रखने में भी सहायक माने जाते हैं।

सब्जा सीड्स का पानी पीने के फायदे

शरीर को ठंडक देता है:
पानी में भिगोने पर सब्जा बीज जेल जैसी बनावट ले लेते हैं, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए गर्मियों में इन्हें शरबत या पानी में मिलाकर पीना फायदेमंद माना जाता है।

लू से बचाव में मदद:
गर्म मौसम में शरीर जल्दी डिहाइड्रेट हो जाता है। सब्जा बीज पानी को सोखकर शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे लू लगने का खतरा कम हो सकता है।

इम्यूनिटी को सपोर्ट:
इन बीजों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और फाइबर शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिससे शरीर कई बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.