Summer Hair Care Tips: गर्मियों में ऐसे रखें बालों का ख्याल, तेज धूप से न हो जाएं हेयर डैमेज

गर्मियों का मौसम बालों के लिए काफी मुश्किल भरा हो सकता है। तेज धूप, पसीना, धूल और बैक्टीरिया के कारण बाल जल्दी ऑयली, रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। ऐसे में अगर समय रहते अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ बदलाव कर लिए जाएं, तो गर्मियों में भी बाल मुलायम, चमकदार और हेल्दी बनाए रखे जा सकते हैं।

जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, हम अपने कपड़ों और स्किन केयर प्रोडक्ट्स में बदलाव कर लेते हैं और भारी मॉइस्चराइज़र की जगह हल्के प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन अक्सर बालों की देखभाल को नजरअंदाज कर देते हैं। तेज गर्मी बालों की नमी को कम कर देती है, जिससे उनकी चमक और मजबूती घटने लगती है। इसलिए गर्मियों में बालों की खास देखभाल जरूरी हो जाती है।

बालों को हाइड्रेटेड रखें

तेज धूप के कारण बालों के सिरे ज्यादा ड्राई हो जाते हैं और उनकी शाइन कम हो जाती है। ऐसे में हफ्ते में कम से कम एक बार हाइड्रेटिंग हेयर मास्क लगाना फायदेमंद रहता है। इसके लिए दही, एलोवेरा और गुड़हल के फूलों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को स्कैल्प से लेकर बालों के सिरों तक लगाएं और करीब 30 मिनट बाद बाल धो लें। इससे बालों को नमी और पोषण मिलता है।3 Summer Hair Care Tips for Healthy and Smooth Hair

बालों को धूप से बचाएं

तेज धूप सिर्फ त्वचा ही नहीं, बल्कि बालों को भी नुकसान पहुंचाती है। इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं और दोमुंहे भी हो सकते हैं। इसलिए बाहर निकलते समय बालों को स्कार्फ, दुपट्टे या टोपी से ढकना बेहतर रहता है। साथ ही बहुत टाइट हेयरस्टाइल बनाने से भी बचना चाहिए।11 Essential Tips for Summer Hair Care

रोज शैंपू करने से बचें

गर्मी में पसीने के कारण कई लोग रोजाना बाल धोने लगते हैं, लेकिन इससे बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो जाता है और बाल और ज्यादा रूखे हो जाते हैं। बेहतर है कि रोजाना शैंपू करने की बजाय जरूरत पड़ने पर ही हल्के शैंपू से बाल धोएं और बालों को स्मूद रखने के लिए अच्छा हेयर सीरम इस्तेमाल करें।Hair Care Tips

हल्के तेल से करें ऑयलिंग

गर्मियों में भी बालों को ऑयलिंग की जरूरत होती है, लेकिन भारी तेल की जगह हल्के तेलों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। आप जोजोबा ऑयल या बादाम का तेल लगा सकते हैं। बाल धोने से करीब एक घंटे पहले ही तेल लगाना सही रहता है और रातभर तेल लगाकर रखने से बचना चाहिए।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.