गृहग्राम पटना स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन

सूरजपुर - भगवान भोलेनाथ के प्रिय पवित्र श्रावण मास के तृतीय सोमवार को प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के गृहग्राम पटना स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन किया गया। विधायक भूलन सिंह मरावी अध्यात्म में काफी रूचि रखते हैं और उनके यहां कुछ न कुछ धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं।रविवार से शुरू अखंड मानस पाठ का समापन हुआ। इस अवसर पर सोमवार को स्थानीय कांवरियों द्वारा शिव लिंग पर जलाभिषेक किया गया। इसके उपरांत विधायक भूलन सिंह ने सपरिवार मंदिर में रुद्राभिषेक किया और क्षेत्रवासियों के सुख शांति समृद्धि और खुशहाली की कामना की। रुद्राभिषेक पस्चात वृहद महाप्रसाद वितरण किया गया। महाप्रसाद पाने बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस दौरान विविध धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मंदिर प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया था।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, महामंत्री सौभाग्य दुबे, सुमित साहू, प्रेमनगर मंडल महामंत्री पप्पू यादव,विधायक प्रतिनिधि संत साहू, सुभाष साहू मदन सारथी अनंत जायसवाल,शंकर यादव, भगवान मिश्रा,विनय सिंह, विनय यादव, विरेन्द्र जायसवाल दीपक गुप्ता संजय गुप्ता, रमेश शुक्ला अशोक यादव, दरोगा सिंह सागर सिंह महादेव सिंह शैलेन्द्र सिंह शैलेन्द्र अग्रवाल,रामलाल साहू नारायण सिंह राजेश्वर तिवारी शशांक दुबे, चेतन राजवाड़े,रवि गुप्ता  विजय राजवाड़े, यशवंत सिंह  गोलेंद्र सिंह,टी आई राजेन्द्र साहू सूरजपुर जनपद सीईओ, डॉ एसके त्रिपाठी, डॉ ऋषि शुक्ला एवं स्टाफ, पुलिस स्टाफ, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी सहित जनप्रतिनिधिगण सरपंचगण व बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित थे।

संवाददाता - सुरेन्द्र साहू 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.