दसवीं बारहवीं बोर्ड मे मेरिट छात्रों को सरपंच द्वारा नकद इनाम कि घोषणा
संवाददाता : सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित ग्राम पंचायत परशुरामपुर मे संचालित हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा आगामी दिनों मे प्रारम्भ होने ही वाला है, उससे पहले ही शिक्षा गुणवत्ता और बच्चों के बेहतर शिक्षा नीति को अपनाते हुए सरपंच मीरा लालकेश्वर सिंह ने विद्यालय पहुँचकर छात्रों को बोर्ड परीक्षा मे ईमानदारी से धैर्य पूर्वक परीक्षा देने कि अपील किया है, तथा कहा कि यह परीक्षा आपके जीवन को बेहतर और प्रेरणा दायक साबित करने वाला होगा, उन्होंने यह स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि मन मस्तीक्स को बिलकुल डर से हटाना है, प्रशन को अच्छे से पढ़कर ही उत्तर लिखें, घबराकर परीक्षा न दे,
अंत मे उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष कि भाँती इस वर्ष भी अच्छे अंक प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को प्रशस्तिपत्र एवं उचित इनाम मे एवं कक्षा बारहवीं के छात्रों को नकद 2100 इक्कीस सौ रूपये एवं दसवीं के छात्रों को 1100 रूपये का पुरुस्कार स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया जाएगा, साथ ही उनके माता पिता को शाल श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा,
सरपंच द्वारा छात्रों को शिक्षा को बढ़ावा देने एवं स्कूल और गांव के गरिमा को ध्यान मे रखते हुए यह निर्णय विगत वर्षो से निरंतर कर रहे है, जिससे विद्यालय के छात्रों कि शिक्षा बेहतर और मजबूत व सकारात्मक हो सकेl
रिपोर्टर : सुरेन्द्र साहू


No Previous Comments found.