दर्जनों समाज सेवियों ने पीड़ितों को किया मदद
कुशीनगर : जनपद के तमकुही राज विधानसभा में नदी के कटान के कारण कई गांवों में पानी भर जाने से यहां का जीवन अयस्त व्यस्त हो गया है लोग अपनी जान माल लेकर बंधे पर जीने के मजबूर हैं सरकार द्वारा राहत शिविर लगा कर राहत देने का कार्य कर रही है इसी बीच दर्जनों समाज सेवियों ने मिलकर चैन पट्टी, बाघा चौर, नूनिया पट्टी , गुलाब नगर आदि गांवों में नाव से जाकर नजदीक से पीड़ितों का दुःख दर्द बांटा और राहत सामग्री पैकेज दे कर उनके खाने पीने व तमकुहीराज फरहान हॉस्पिटल के प्रबंधक डा, परवेज आलम अपने टीम के साथ कैम्प लगाकर दवा का इंतजाम किया समाज सेवी श्री आशिक अली के नेतृत्व में आलमगीर खान, अहमद रज़ा शम्सी, नौसेर अंसारी, जमाल मलिक, सागर शहदौलवी, अब्दुल जब्बार, इंजिनियर दानिश,रोहित, मशहूर गायक मैतुल मस्ताना, मशहूर अभिनेत्री व देवरिया जिले से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी शाहिदा खातून उर्फ जोया खान भोजपुरी एक्टर्स के साथ बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर उनका यथा संभव मदद किया गया विशेष आभार व सहयोग उत्तर प्रदेश के जानी मानी रियल स्टेट कंपनी रेड हिल्स के सीएमडी श्री आलमगीर अंसारी जी का रहा साथ में अतहर अंसारी रहे।
रिपोर्टर : सुरेन्द्र प्रसाद गोंड

No Previous Comments found.