कक्षा दसवीं के छात्रों को दिशा निर्देशन एवं कक्षा 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह
सरगुजा : स्वामी आत्मानंद विद्यालय देवगढ़ में विद्यालय प्रबंधन के निर्देशानुसार कक्षा दसवीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा की हेतु प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह द्वारा दिशा निर्देशन दिया गया कि प्राथमिक रूप से सरल प्रश्नों का समाधान करने के पश्चात कठिन प्रश्नों की ओर आगे बढ़े एवं समय का ध्यान रखते हुए कार्य करें।
इसके पश्चात कक्षा बारहवीं के छात्रों का विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि श्री एसएमडीसी अध्यक्ष विंधेश्वरी पैकरा भाजपा के पूर्व नेता श्री रोशन गुप्ता जी शिक्षा जगत से श्री मंगलूब आलम श्रीमती नीलम सोनी श्री शिव शंकर सिंह सिद्दार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती जी के समक्ष दीप पूजन के पश्चात एवं सरस्वती वंदना विद्यालय की शिक्षिका नीलम गुप्ता द्वारा किया गया।
श्री पैकरा जी द्वारा कहा गया कि अनुशासन देश को महान बनाता है एवं यदि हम निरंतर पूर्वक मेहनत करेंगे तो निश्चित सफलता पाएंगे।
श्री रोशन गुप्ता द्वारा कहा गया कि अच्छी मेहनत करने की पश्चात ही जीवन में अच्छे पद की प्राप्ति होती है।
जीवन में निरंतर पूर्वक मेहनत करने से ही उच्च पद की प्राप्ति होती है।
मगलूबजी द्वारा कहा गया कि अपने विषय पर निरंतर पूर्वक ध्यान देने पर अच्छे पद की प्राप्ति हो सकती है।
एवं कार्यक्रम को सुचारू से संचालन विद्यालय की छात्रा हसन राजा एवं छवि सोनी द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम सफल बनाने हेतु अंकित चतुर्वेदी, ज्योति लकड़ा , एवं डॉक्टर अज्जू
पांडेय एवं समस्त स्टाफ कक्षा ग्यारहवीं के छात्र एवं छात्राओं का विशेष सहयोग से यह कार्यक्रम सफल हो पाया।
रिपोर्टर : रिंकू सोनी

No Previous Comments found.