भाजपा किसान मोर्चा में बड़ा बदलाव: अशोक कुमार गुप्ता को जशपुर जिले की जिम्मेदारी
सरगुजा : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने संगठनात्मक विस्तार और मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता अशोक कुमार गुप्ता को जशपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता, अनुभव और किसानों के बीच मजबूत पकड़ का परिणाम माना जा रहा है।
अशोक कुमार गुप्ता वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश सहसंयोजक (मखाना एवं फसल चक्र प्रकल्प) के रूप में कार्यरत हैं। संगठन में लंबे समय से सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न अभियानों और किसान हित से जुड़े कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, जशपुर जिले में किसान मोर्चा को और अधिक सशक्त बनाने तथा किसानों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में जिले में किसान मोर्चा की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी संख्या में लोगों ने अशोक कुमार गुप्ता को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगठनात्मक अनुभव और किसानों के बीच उनकी सक्रियता जशपुर जिले में भाजपा किसान मोर्चा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है।
रिपोर्टर : रिंकू सोनी
No Previous Comments found.