संभागीय आबकारी उड़नदस्ता के ऑपरेशन क्लीन को फिर मिली बड़ी सफलता

सरगुजा : संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा की नशे के सौदागरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है।। पिछले पांच दिनों में चार नशे के सौदागर नशीले इंजेक्शन बेचने के जुर्म में जेल दाखिल हो चुके हैं..
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज दिनांक 19 जून 2026 को गश्त के दौरान अम्बिकापुर के गर्दनपाठ प्रसिद्ध पूजा स्थल के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आगे पहाड़ी के पास दो व्यक्ति लाल काले रंग के टीवीएस राइडर बाइक से नशीला इंजेक्शन बेच रहे हैं। तत्काल पहाड़ी की तरफ बढ़ने पर लाल काले रंग की बाइक के पास खड़े दो व्यक्ति सरकारी वाहन देखकर भागने का प्रयास किए परंतु उन्हें पकड़ा गया.. दोनों व्यक्तियों का नाम पूछने पर एक ने अपना नाम रवि घासी निवासी झेराडीह थाना लुण्ड्रा तथा दूसरे ने अपना नाम किशुन राम उर्फ बबलू ठाकुर निवासी गढ़वीरा थाना लुंड्रा जिला सरगुजा बताया।। दोनों व्यक्तियों में से रवि घासी द्वारा पकड़े गए नीले रंग के एक झोले की तलाशी लेने पर उसमें 40 नग REXOGESIC INJECTION 40 नग AVIL INJECTION जब्त किया गया।। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22 सी के तहत गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायाधीश नार्कोटिक्स अंबिकापुर के समक्ष रिमांड लेकर जेल दाखिल किया गया।।
सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि आज अचानक लुंड्रा क्षेत्र के दो बड़े नशीले इंजेक्शन सप्लायर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।। ये दोनों आरोपी लुंड्रा एरिया में नशीला इंजेक्शन की सप्लाई लंबे समय से करते आ रहे हैं जिसकी शिकायत अक्सर प्राप्त हो रही थीं पर पकड़ने में सफलता आज मिली।। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता संभाग सरगुजा के द्वारा नशीली दवाइयों के विरुद्ध चलाए जा रहे "ऑपरेशन क्लीन" के लिए यह बड़ी सफलता है।।
उक्त कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के द्वारा की गई।। कार्रवाई में
आबकारी प्रधान आरक्षक अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पाण्डेय, रणविजय सिंह एवं ओम प्रकाश गुप्ता तथा आबकारी स्टाफ नीरज चौहान की महत्वपूर्ण रही।।

रिपोर्टर : रिंकू सोनी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.