बिहान-मछली पालन विभाग की पहल: 55 हितग्राहियों को मिला 2 लाख फ्राई मछली बीज, स्वरोजगार की ओर बढ़े ग्रामीण

बतौली, सरगुजा :  ग्रामीण परिवारों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद पंचायत बतौली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ एवं मछली पालन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मछली बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के माध्यम से ग्रामीणों को मछली पालन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान 55 हितग्राहियों को करीब 2 लाख फ्राई मछली बीज वितरित किए गए। मछली पालन को ग्रामीण परिवारों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए अतिरिक्त आय का बेहतर साधन बनाने के उद्देश्य से विभाग द्वारा यह पहल की जा रही है।

मछली पालन विभाग से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय
इस अवसर पर सहायक मत्स्य  अधिकारी हितेश साहू ने ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मछली पालन से होने वाले लाभ तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मछली पालन को व्यवस्थित रूप से अपनाकर ग्रामीण परिवार अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों एवं महिला समूहों को मछली पालन से जोड़कर उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
कार्यक्रम में जिला स्तर से राहुल मिश्रा एवं सुभाष मिश्रा, जनपद पंचायत बतौली के सीईओ एल.एन. सिदार, जनपद उपाध्यक्ष मंजू गुप्ता, कृषि स्थायी समिति के अध्यक्ष क्यासो नागे , भाजपा नेता हरि गुप्ता, संदीप सोनी, राखी साहू, कंचन सिंह, प्रभा देवांगन एवं बालेश्वर पैकरा सहित जनपद सदस्य, संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

अगले मंगलवार फिर जनपद बतौली में होगा मछली बीज वितरण
मछली पालन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार अगले सप्ताह मंगलवार को जनपद पंचायत बतौली में एक बार फिर मछली बीज का वितरण किया जाएगा। इसके माध्यम से अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों एवं स्वयं सहायता समूहों को योजना से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
बिहान एवं मछली पालन विभाग की इस संयुक्त पहल से ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। विभाग ने ग्रामीणों एवं स्वयं सहायता समूहों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर मछली पालन को आय का अतिरिक्त साधन बनाने की अपील की

रिपोर्टर : रिंकू सोनी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.