प्रयागराज माघ मेले में पुलिस और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थकों में झड़प
माघ मेले के दौरान प्रयागराज में पुलिस और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के लगभग 200 अनुयायियों के बीच विवाद हुआ। पुलिस ने बताया कि स्वामी बिना अनुमति अपने पालकी पर संगम जाने की कोशिश कर रहे थे। समर्थकों ने बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की और करीब तीन घंटे तक रास्ता रोक दिया, जिससे आम लोगों को परेशानी हुई।
पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह परंपरा के खिलाफ था और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई होगी। विवाद के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अपने शिविर में धरने पर बैठ गए और कहा कि जब तक प्रशासन तय प्रोटोकॉल के तहत उन्हें संगम तक नहीं ले जाएगा, वे गंगा स्नान नहीं करेंगे।
इस घटना ने माघ मेले की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


No Previous Comments found.