राम मंदिर फैसले पर स्वरा भास्कर का बड़ा खुलासा शाहरुख-सलमान से मांगी थी मांफी
AKANSHA UPADHYAY
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर एक बार फिर अपने तीखे बयान को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं। स्वरा भास्कर ने राम जन्मभूमि के फैसले पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसके चलते वो खबरों की हेडलाइन बन गई हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने बताया कि 2019 में सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि वाले फैसले से वो काफी अपसेट हो गई थीं।
ने यहां तक कह दिया कि उस वक्त उन्हें ‘एक हिंदू होने पर शर्मिंदगी’ महसूस हो रही थी। स्वरा ने ये भी बताया कि उन्होंने इस फैसले के बाद शाहरुख खान और सलमान खान समेत अपने सभी मुस्लिम दोस्तों से माफी मांगी थी.
एक और अन्याय
बता दें कि स्वरा भास्कर एक पॉडकास्ट में पहुंची जहां राम जन्मभूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर अपनी राय रखते हुए कहा कि एक हिंदू होने के नाते उन्हें इस फैसले पर ‘बहुत शर्मिंदगी’ महसूस हुई थी। स्वरा ने कहा, ‘फैसला आने पर मैं बहुत अपसेट हो गई थी, क्योंकि मुझे लगा कि ये एक अन्याय है.’
मुझे तो सच में शर्म आती है
इसके आगे स्वरा भास्कर ने कहा ‘मैंने अपनी फोन बुक में मौजूद सभी मुस्लिम दोस्तों को मैसेज किया. आमिर खान, शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर फहद अहमद तक। मैं इतनी अपसेट थी कि मैं उन सभी से बात करना चाहती थी और उन्हें बताना चाहती थी कि ‘एक हिंदू होने के नाते, मैं बस आपको यह बताना चाहती हूं कि मुझे सच में इस फैसले से खेद है, मुझे सच में शर्म आ रही है और मैं इस फैसले से सहमत नहीं हूं.’
इससे पहले भी दें चुकी हैं विवादित बयान
बता दें दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में वुमन लाइफ़ फ़्रीडम टॉक नामक कार्यक्रम में स्वरा भास्कर ने कहा था, "जब मैं फ़िल्म का सीन देख रही थी जिसमें सभी 800 महिलाएं जौहर करती हैं तो मैंने सोचा कि यार ईश्वर ना करे लेकिन अगर मैं रेप सर्वाइवर होती तो ये फ़िल्म आख़िर मुझे क्या संदेश दे रही है? मैं कायर जैसा महसूस करती कि मैंने ख़ुद की इज़्ज़त बचाने के लिए अपनी जान नहीं ली." क्या आप हमारे जैसे समाज में यही संदेश देना चाहते हैं, जहाँ वैसे भी मुझे लगता है कि बलात्कार एक महामारी की तरह फैल रहा है? क्या हम अपनी रेप सर्वाइवर्स को ये कहना चाह रहे हैं कि आपको जीने का अधिकार नहीं है... कि अगर वो सम्मानित और बहादुर महिलाएं होतीं तो वे अपनी जान दे देतीं." "क्या हम किसी औरत से ये कहना चाह रहे हैं कि रेप उसकी ज़िंदगी का अंत है? बहुत सारी चीज़ें हैं जो परेशान करने वाली हैं."
क्या बोले लोग?
अब सोशल मीडिया पर स्वरा भास्कर का ये कहते हुए वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है. जिसके बाद इंटरनेट पर स्वरा भास्कर एक बार फिर बड़ी बहस का मुद्दा बन गई हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा भास्कर राम मंदिर के फैसले से नाराज थीं. कभी-कभी मुझे सच में उनके लिए बुरा लगता है; वह दिन-रात बॉलीवुड की तारीफ करती हैं, काम पाने की उम्मीद में, लेकिन किसी न किसी तरह काम कभी नहीं मिलता.’ वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर राम मंदिर फैसले से नाराज थीं। लाखों लोगों ने ऐतिहासिक अयोध्या फैसले का जश्न मनाया। लेकिन स्वरा भास्कर? राम मंदिर का मुद्दा बॉलीवुड में सबसे बड़ी बहस का विषय बना हुआ है.’
No Previous Comments found.