बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी: बताया 150 बॉडीगार्ड्स के दावे का पूरा सच-
बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी: बताया 150 बॉडीगार्ड्स के दावे का पूरा सच-
बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट और फाइनलिस्ट रहीं तान्या मित्तल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शो के दौरान उनके कई बयानों ने दर्शकों को हैरान किया था, जिनमें 150 बॉडीगार्ड्स होने और बकलावा खाने दुबई जाने जैसे दावे शामिल थे। अब शो खत्म होने के बाद तान्या ने इन दावों की सच्चाई दुनिया के सामने रखी है।
क्या था 150 बॉडीगार्ड्स का सच?
अपने होम टाउन ग्वालियर वापस लौटने के बाद तान्या ने एक इंटरव्यू में साफ किया कि उन्होंने कभी भी 150 बॉडीगार्ड्स होने का दावा नहीं किया था। तान्या के मुताबिक, इंटरनेट पर ऐसा कोई वीडियो मौजूद नहीं है जिसमें वह खुद यह बात कह रही हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह गलतफहमी उनके सह-प्रतियोगी जीशान कादरी के एक मजाक के कारण शुरू हुई थी।
तान्या ने बताया कि उन्होंने जीशान से कहा था कि उनके पास 150 से अधिक स्टाफ मेंबर्स (कर्मचारी) हैं, लेकिन जीशान ने मजाक में इसे बॉडीगार्ड बना दिया और वही बात बाहर फैल गई। हालांकि, उन्होंने यह जरूर स्वीकार किया कि उनके पास पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स हैं और यह सुरक्षा उनके पास कई वर्षों से है।
फैक्ट्री और बिजनेस का दिखाया सबूत-
अपनी बातों को साबित करने के लिए तान्या ने अपने कारखानों की झलक भी साझा की। उन्होंने बताया कि वह कई तरह के व्यवसाय से जुड़ी हैं, जिनमें कपड़ा कारखाना, दवा कारखाना और गिफ्ट फैक्ट्री शामिल है। तान्या ने कहा कि वह अपने कारखानों का दौरा इसलिए करवा रही हैं ताकि वह अपने समर्थकों को यह यकीन दिला सकें कि उन्होंने कभी झूठ नहीं बोला और उनके पास वास्तव में एक बड़ा बिजनेस एम्पायर है।
सलमान खान ने भी की थी चर्चा-
गौरतलब है कि फिनाले के दौरान खुद सलमान खान ने तान्या से कहा था कि वह इस सीजन की सबसे अधिक सुर्खियां बटोरने वाली सदस्य रही हैं। तान्या ने कहा कि वह अपनी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा ईमानदार रही हैं और लोगों ने उनकी बातों का गलत मतलब निकाला।


No Previous Comments found.