नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी समेत दो गिरफ्तार
पलामू : थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के आरोपी समेत दो गिरफ्तार किया है। दोनों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में पतिला पाठकपगार के वशिष्ठ राम पिता संतु राम एवं नावा के राजन यादव पिता बाल्केश्वर यादव शामिल है। वशिष्ठ 5 अप्रैल 2025 की रात 8 बजे 13 साल की नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगा ले गया था। मां ने मामला दर्ज कराया था। छानबीन के दौरान वशिष्ठ को जहां गिरफ्तार किया गया, वहीं नाबालिग लड़की को बरामद किया गया। लड़की का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है और मेडिकल जांच करायी गयी है। नावा के राजन ने पिरी मोड़ पर टेम्पो से बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे कसमार के रंजीत कुमार एवं उसके पिता योगेन्द्र महतो जख्मी हो गए थे। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। छानबीन के दौरान राजन को पांकी बाजार से गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी थाना प्रभारी आनन्द राम ने दी।
रिपोर्टर - सत्येंद्र कुमार विश्वकर्मा

No Previous Comments found.