TCS का बड़ा एक्शन: आरोपी निदा खान तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

नासिक का वो मामला जिसने यौन उत्पीड़न और धर्मांतरण के आरोपों से पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था, अब उसमें एक बड़ा मोड़ आ गया है। जी हां आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS ने अपनी कर्मचारी निदा खान पर गाज गिराते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। 

दरअसलस कॉर्पोरेट जगत की गरिमा को ध्यान में रखते हुए TCS ने 9 अप्रैल 2026 को निदा खान के नाम एक कड़ा पत्र जारी किया। कंपनी ने साफ कर दिया है कि उनके खिलाफ दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों और पुलिस हिरासत को देखते हुए वे अपनी ड्यूटी निभाने के लायक नहीं हैं। निदा खान, जो दिसंबर 2021 से कंपनी में तैनात थीं, उनसे सारे अधिकार छीन लिए गए हैं। कंपनी ने उनका नेटवर्क एक्सेस तुरंत बंद कर दिया है। अब वे न तो ऑफिस आ सकती हैं और न ही घर से काम कर सकती हैं। निदा को निर्देश दिया गया है कि कंपनी का लैपटॉप और अन्य सामान तुरंत जमा कराएं। 

HR हेड शेखर कांबले के आदेश के मुताबिक, निदा खान किसी भी सहकर्मी से इस मामले पर बात नहीं करेंगी। अगर उन्होंने गोपनीयता तोड़ी, तो सीधे बर्खास्तगी की तलवार लटक सकती है। वहीं दूसरी तरफ इस मामले में एक और बड़ी मछली पुलिस के जाल में फंस गई है। निदा खान के बाद अब इस पूरे सिंडिकेट के मुख्य किरदारों में से एक, रजा मेमन को पुलिस ने धर दबोचा है। लेकिन कहानी सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है; चौथी पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई है, वह किसी डरावनी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है। 

ऑफिस के भीतर हनीमून जैसे अश्लील कमेंट्स से लेकर काम के सिस्टम में छेड़छाड़ कर मानसिक प्रताड़ना देने तक, रजा और उसके गैंग ने जुल्म की सारी हदें पार कर दी थीं। वहीं रजा मेमन की गिरफ्तारी इस मामले की आखिरी कड़ी नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। चौथी सर्वाइवर के बयान ने साफ कर दिया है कि यह मामला सिर्फ व्यक्तिगत उत्पीड़न का नहीं, बल्कि टीसीएस जैसी बड़ी कंपनी के भीतर बैठे उन रसूखदारों की मिलीभगत का भी है जिन्होंने अपराधियों को शह दी। अब सवाल उठता है कि क्या पुलिस उन मैनेजरों और हेड पर भी शिकंजा कसेगी जिन्होंने रजा के गुनाहों पर पर्दा डाला?

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.