बालोतरा रिफाइनरी में भीषण आग, CDU यूनिट में हादसा, लोकार्पण से पहले मची अफरातफरी

बालोतरा रिफाइनरी में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की CDU (Crude Distillation Unit) यूनिट में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया, जो आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा आसपास के क्षेत्रों को खाली कराया जा रहा है और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश जारी है।

यह घटना उस समय हुई जब रिफाइनरी का लोकार्पण कल प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तावित है। साथ ही मुख्यमंत्री का भी दोपहर 4 बजे रिफाइनरी पहुंचने का कार्यक्रम निर्धारित बताया जा रहा है। ऐसे में लोकार्पण से ठीक पहले इस बड़े हादसे ने प्रशासन और प्रबंधन की चिंता बढ़ा दी है।

फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं और किसी तरह की जनहानि या नुकसान को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.