यूपी बीजेपी संगठन की नई टीम घोषित: 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्रियों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन का नया ढांचा सामने आ गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गुरुवार को संगठन की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी, जिस पर पिछले कई दिनों से दिल्ली से लेकर लखनऊ तक लगातार मंथन चल रहा था।

सूत्रों के मुताबिक, नामों को अंतिम रूप देने से पहले शीर्ष नेतृत्व ने कई दौर की बैठकों में गहन चर्चा की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी नेतृत्व के बीच भी लगातार समन्वय बना रहा, ताकि संगठन में अनुभव और संतुलन दोनों को जगह दी जा सके।

इस नई सूची में संगठन को और मजबूत बनाने के लिए 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री नियुक्त किए गए हैं। खास बात यह है कि कई बड़े और प्रभावशाली चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, विधायक पूजा पाल और पूर्व मंत्री सुरेश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सूची जारी होने से ठीक पहले माहौल में उत्सुकता और बढ़ गई थी। जब पत्रकारों ने पंकज चौधरी से सूची को लेकर सवाल पूछा, तो उनका जवाब था—“थोड़ा धैर्य रखिए।” और कुछ ही देर बाद पार्टी ने संगठन की पूरी लिस्ट जारी कर दी, जिससे सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.