कीबोर्ड खरीदने से पहले जान लें ये बात, आपके लिए कौन सा साइज है सही?
कीबोर्ड खरीदते समय ज्यादातर लोग उसकी कीमत, डिजाइन और रंग देखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कीबोर्ड का आकार भी आपके काम को आसान या मुश्किल बना सकता है? टाइपिंग, गेमिंग और ऑफिस के काम के लिए अलग-अलग आकार के कीबोर्ड बेहतर रहते हैं।
ऑफिस के काम के लिए बड़ा कीबोर्ड
अगर आप रोज टाइपिंग, एक्सेल या नंबरों से जुड़ा काम करते हैं, तो फुल-साइज कीबोर्ड उपयोगी रहेगा। इसमें अलग नंबर पैड होता है, जिससे आंकड़े डालना आसान हो जाता है।
गेमिंग के लिए छोटा कीबोर्ड
गेम खेलने वालों को माउस चलाने के लिए ज्यादा जगह चाहिए होती है। इसलिए टीकेएल या 60-65 प्रतिशत वाले कीबोर्ड उनके लिए सुविधाजनक हो सकते हैं। ये कम जगह घेरते हैं और मेज पर माउस के लिए ज्यादा जगह छोड़ते हैं।
छोटी मेज है तो ये चुनें
अगर आपके पास जगह कम है, तो छोटा कीबोर्ड बेहतर रहेगा। 60 प्रतिशत कीबोर्ड काफी कॉम्पैक्ट होते हैं, लेकिन इनमें कुछ बटन अलग से नहीं दिए जाते। जरूरत पड़ने पर उनके लिए अलग कुंजी संयोजन का इस्तेमाल करना पड़ता है।
खरीदने से पहले अपनी जरूरत समझें
कीबोर्ड का सही आकार वही है जो आपके काम के मुताबिक हो। ऑफिस का काम है तो फुल-साइज, गेमिंग है तो छोटा और मेज पर जगह कम है तो कॉम्पैक्ट मॉडल चुनना समझदारी हो सकती है..इसलिए अगली बार कीबोर्ड खरीदें तो सिर्फ उसका लुक न देखें, यह भी सोचें कि दिनभर आप उससे काम क्या लेने वाले हैं।

No Previous Comments found.