भारतीय बाजार में दस्तक देंगे ये समार्टफोन...जानिए खासियत

फरवरी के तीसरे हफ्ते  में भारतीय स्मार्टफोन बाजार में कई बड़े लॉन्च होने जा रहे हैं। गूगल, वीवो, इनफिनिक्स और एपल अपने नए डिवाइस पेश करेंगे। खास बात यह है कि इस बार स्मार्टफोन कंपनियां अल्ट्रा प्रीमियम सेगमेंट के बजाय मिड-रेंज और अपर मिड-रेंज सेगमेंट पर फोकस कर रही हैं। इन फोनों में नए डिजाइन, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट चिपसेट की उम्मीद जताई जा रही है। इनमें प्रमुख मॉडल्स Google Pixel 10a, Infinix Note Edge, Vivo V70 सीरीज और iPhone 17e शामिल हैं।
 
Google Pixel 10a - लॉन्च की तारीख: 18 फरवरी
 
Google 18 फरवरी को Pixel 10a लॉन्च कर सकता है, जो फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव हो सकता है। इसमें फ्लैट एज और पिल शेप कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। लीक के मुताबिक, इसमें Tensor G4 चिपसेट, 6.2 इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। कैमरे में 48MP और 13MP का ड्यूल रियर सेटअप और 13MP फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसके अलावा, 5,100mAh बैटरी और 23W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इस फोन की कीमत भारत में 50,000 रुपये से ऊपर रहने की संभावना है।
 
Infinix Note Edge - लॉन्च की तारीख: 18 फरवरी
 
Infinix Note Edge 18 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और यह फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध रहेगा। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 6.78 इंच का और 1.5K रेजोल्यूशन वाला होगा। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। फोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB तक रैम और 50MP कैमरा हो सकता है। इसमें 6,500mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसकी कीमत 25,000 रुपये से कम रहने की संभावना है।
 
Vivo V70 सीरीज - लॉन्च की तारीख: 19 फरवरी
 
Vivo 19 फरवरी को अपनी V70 और V70 Elite सीरीज लॉन्च करेगा। दोनों स्मार्टफोन में 6.59 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की ब्राइटनेस हो सकती है। V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट और V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट हो सकता है। फोन में 6,500mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। इन फोनों की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये से 51,999 रुपये तक हो सकती है। कंपनी छह साल तक सॉफ़्टवेयर सपोर्ट देने का दावा कर रही है।
 
iPhone 17e - लॉन्च की तारीख: 19 फरवरी
 
iPhone 17e भी 19 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। इसमें 6.1 इंच OLED डिस्प्ले और डायनेमिक आइलैंड फीचर मिलने की संभावना है, हालांकि रिफ्रेश रेट 60Hz रहने की उम्मीद है। फोन में 48MP का सिंगल रियर कैमरा हो सकता है, जिसमें Apple की टेलीफोटो फ्यूजन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। इसमें A19 चिपसेट दिया जा सकता है, जो iPhone 17 सीरीज में भी इस्तेमाल हो रहा है। MagSafe सपोर्ट और iOS 26 के साथ यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में मजबूत साबित हो सकता है। इसकी कीमत भारत में लगभग 59,900 रुपये रहने की संभावना है।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.