नाबालिग बच्ची की हत्या केस का पर्दाफाश…आरोपियों की गिरफ्तारी

तेलंगाना - रामगुंडम पुलिस कमिश्नरेट,मंचिर्याल ज़ोन के दंडेपल्ली पुलिस स्टेशन सीमा में हुई बालिका लापता एवं हत्या केस को रामगुंडम पुलिस कमिश्नर अंबर किशोर झा के निर्देशों पर,मंचिर्याल डीसीपी एग्गडी भास्कर के आदेशानुसार, मंचिर्याल एसीपी आर.प्रकाश की अगुवाई में चार विशेष टीमों ने सफलतापूर्वक सुलझा लिया।सीआई लक्षेटिपेट रमणमूर्ति, एसआई दंडेपल्ली ताहेशीनुद्दीन, लक्षेटिपेट सुरेश, और एसआई जन्नारम अनूषा के नेतृत्व में टीमों ने जांच करते हुए 27-11-2025 की सुबह बच्ची का शव कक्केर मल्लैया के कुएँ में मिलने पर सुराग जुटाए। जांच में पता चला कि आरोपी शनिगारप्पा बापू और उप्पारप्पा सतीश फोन पर बात करते हुए घटना के बाद भागने की योजना बना रहे थे। दोनों 01-12-2025 को मादापुर–मयदरिपेट रोड पर श्री सिद्धि विनायक हनुमान मंदिर के पास पुलिस की नजर में आए और गिरफ्तार कर लिए गए।

पुलिस ने आरोपियों से

2 मोबाइल फोन 2 मोटरसाइकिल

कपड़े

2 खाली क्वार्टर शराब की बोतले "हुल्की–फुल्की" चिप्स पैकेट मृतक बच्ची की 2 चूड़ियाँ एवं एक पट्टागोलुसा (चेन) जब्त किए। दोनों आरोपी नंबाल गाँव की एससी कॉलोनी के निवासी हैं और बैण्ड बजाकर जीवनयापन करते हैं। शनिगारप्पा बापू की पत्नी 6 साल पहले मर चुकी है,और उसके बच्चे भी उसे छोड़ चुके हैं। उप्पारप्पा सतीश को विवाह के दो वर्ष बाद पत्नी से तलाक मिल चुका है। 24-11-2025 को दोनों आरोपियों ने बाहर खेल रही मासूम बच्ची को जबरदस्ती उठाया और पास के कपास खेत में ले जाकर बारी–बारी से उसका दुष्कर्म किया। अपराध छिपाने और बच्ची द्वारा बात किसी को बता देने के डर से दोनों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और पास के कक्केर हरीश के कृषि कुएँ में फेंक दिया।

पुलिस टीम को सम्मान

इस केस को सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एसीपी आर. प्रकाश, सीआई रमणमूर्ति,एसआई ताहेशीनुद्दीन,एसआई सुरेश,एसआई अनूषा, हेड कांस्टेबल – गौस, गंगनायक, वसंत, जाहिर,आनंद तथा अन्य कांस्टेबलों को डीसीपी ने सराहा।

 

रिपोर्टर : सैयद अफ़रोज़
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.