रेवंत रेड्डी का बड़ा एक्शन, कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की सिफारिश

तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर चल रहा विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने राज्य की मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री की ओर से कोंडा सुरेखा को तत्काल प्रभाव से मंत्रिपरिषद से हटाने की सिफारिश राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को भेजी गई है। इस कदम के बाद तेलंगाना कांग्रेस के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

अब सबकी नजर राज्यपाल के अगले कदम पर है। मुख्यमंत्री की सिफारिश पर राज्यपाल की ओर से फैसला लिए जाने के बाद कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.